भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ओंकार नैहरिया भाजपा के पार्षद हैं। वर्तमान में उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
सरवीण की जानकारी ने खड़े किए सवाल
कांग्रेस के समर्थन से भाजपा के ओंकार नैहरिया के डिप्टी मेयर बनने की बात सरवीण चौधरी को एक दिन पहले कैसे पता लगी, राजनीतिक पंडितों के गले यह बात नहीं उतर रही है। सवाल इसलिए बड़ा है क्योंकि एक दिन पहले ही नैहरिया सुधीर शर्मा की डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा बने थे। यानी, भाजपा पार्षद को अपने पाले में करने के लिए कांग्रेस की कूटनीति की बिसात की जानकारी मंत्री को होना हैरत में डालने वाला है। उधर, अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विस चुनाव में कपूर का साथ देने वाले नैहरिया अब सुधीर खेमे में जाकर क्या सियासी समीकरण बनाते हैं।