फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: हथली खड्ड में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 01 Sep 2021 07:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हथली खड्ड में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई है। किशोर हमीरपुर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। किशोर के डूबने की सूचना साथी ने कमांडेंट होमगार्ड के दफ्तर में दी। 
विज्ञापन
हथली खड्ड में डूबने से किशोर की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर की हथली खड्ड में डूबने से एक 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभिनव शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर आठ हमीरपुर के रूप में हुई है। अभिनव शर्मा हमीरपुर जिला मुख्यालय के ही एक निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को अभिनव अपने एक अन्य दोस्त के साथ हथली खड्ड में नहाने उतर गया। जब दोनों दोस्त खड्ड में नहाने उतरे तो अभिनव गहरे पानी में फंस गया। वह बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा। इस पर साथी दोस्त ने खड्ड के साथ होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय की तरफ दौड़ लगाई और साथी के खड्ड में डूबने की सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही होमगार्ड के जवान खड्ड में कूद गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीते 21 जुलाई को भी नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ के ही रहने वाले इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अमन कुमार की कुनाह खड्ड में डूबने से मौत हुई थी। अब 42 दिन के भीतर वार्ड नंबर आठ में डूबने से दूसरे युवक की मौत हो गई। उधर, एसएचओ हमीरपुर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हथली खड्ड में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इस हादसे से हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, परिजन बेटे को खोने के बाद गहरे सदमें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें