हिमाचल के चंबा में चुवाड़ी के सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी जेबीटी शिक्षक राजकुमार पुत्र धर्म चंद निवासी चलामा की सेवाएं शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी हैं। शिक्षक को नौकरी से हटाने के आदेश उपनिदेशक कार्यालय से शनिवार को जारी हुए। जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने आगामी कार्रवाई करते हुए फैसला ले लिया।
शिक्षा विभाग इस सारे मामले की जांच जारी रखेगा। विभाग पूर्व में हुई घटनाओं के संबंध में भी साक्ष्य जुटा रहा है। साथ ही शिक्षक की बदनीयत से परेशान छात्राओं को मनोवैज्ञानिक रूप से सक्षम बनाने के लिए चाइल्ड लाइन से भी मदद ली जा रही है। उधर, शिक्षक के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। शनिवार को अभिभावकों ने ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं भेजे। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं।