फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में अब नई दवा से होगा टीबी मरीजों का इलाज

Mon, 12 Nov 2018 11:22 AM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

 सूबे को 2021 तक टीबी रोग मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब नई दवा से मरीजों का इलाज करेगा। मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज टांडा और सोलन जिला के धर्मपुर टीबी अस्पताल में 17 एमडीआर स्टेज के मरीजों का उपचार नई दवा से होगा।

विज्ञापन


एक एमडीआर मरीज पर 20 लाख रुपये तक की दवा खर्च होगी। नई दवाई की मरीज को हर दिन एक खुराक लेनी होगी। एक डोज की कीमत 10 हजार रुपये है। दवा का पूरा खर्च मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत किया जाएगा। 


 
विज्ञापन

टीबी रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरके बारिया ने कहा कि 17 एमडीआर मरीजों को टीबी रोग की नई दवा बीडाक्विलिन की खुराक दी जा रही है।बीडाक्विलिन की एक गोली की कीमत 10 हजार रुपये है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इन 17 एमडीआर मरीजों को फ्री में उपलब्ध करवाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीडाक्विलिन की गोली एमडीआर मरीजों को 9 से 12 महीने तक लगातार लेनी होगी। इस दवाई को लेने से एमडीआर मरीज की ज्यादा ठीक होने की संभावना है।

इस दवाई को शुरू करने से पहले दो सप्ताह मरीज को अस्पताल में दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा हर महीने ईसीजी होगा। वैसे एमडीआर मरीजों को 24 से 27 महीने लगातार दवाई की खुराकें लेनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें