फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में होंगे भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टी-20 मैच

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में टी-20 क्रिकेट मैच करवाने पर विचार चल रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टी-20 मैच करवाए जाएंगे। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बीसीसीआई अमेरिका में क्रिकेट की खोज शुरू कर रहा है। यह बात बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि अगस्त माह के अंत तक अमेरिका में नई मार्किंग तलाश की जाए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लेकर उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर बोर्ड की वर्किंग कमेटी और स्पेशल मीटिंग बुलाई गई है।

बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक दो अगस्त को मुंबई और स्पेशल जरनल मीटिंग पांच अगस्त को दिल्ली में होगी। बैठकों में जस्टिस लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों को लागू करने पर जिला, राज्य क्रिकेट संघों के अलावा बीसीसीआई पदाधिकारियों के साथ चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद छोड़ने को तैयार, पहले चर्चा जरूरी: अनुराग

इस जजमेंट से भारतीय क्रिकेट पर क्या असर पड़ेगा, इन तमाम मुद्दों पर चर्चा के बाद ही फैसला लिया जाएगा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करने को लेकर सभी की राय लेना जरूरी है। इन्हें लागू करने से भारतीय क्रिकेट कहां तक जाएगी और इसका खेल

पर क्या प्रभाव पड़ेगा समेत तमाम पहलुओं पर चर्चा होगी। कहा कि बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि जिला और राज्य खेल संघों समेत बीसीसीआई के सदस्य इस निर्णय से सहमत हैं या नहीं। इस पर बोर्ड को आगामी क्या कार्रवाई करनी चाहिए।

एक सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय बोर्ड की उक्त महत्वपूर्ण बैठकों के बाद लिया जाएगा। बकौल, अनुराग ठाकुर मैंने कई बार कहा है कि एचपीसीए अध्यक्ष किसी और को बना दो।

अध्यक्ष बनना या नहीं बनना अलग बात है, जजमेंट का क्रिकेट और बोर्ड पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इन तमाम पहलुओं पर चर्चा करनी होगी। जरूरी नहीं है कि जो कहा गया है वो ठीक ही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें