फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा! मिठाई के साथ चींटियां भी खिला दीं

Thu, 03 Dec 2015 08:03 PM IST
विवेक कुमार शर्मा/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हलवाइयों ने मिठाई के साथ चिंटियां भी खिला दीं। यह खुलासा जांच में हुआ है। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। त्योहारी सीजन में विभाग ने मिठाइयों के सैंपल भरे थे। पांच में चार सैंपल फेल हो गए हैं। इनमें धूल के कण, मरी हुई चिंटियों के अंश पाए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। अक्तूबर में त्योहारी सीजन के दौरान फूड सेफ्टी अधिकारी ने अपनी टीम सहित उपमंडल अंब की दुकानों में छापेमारी कर जलेबी, खोया-बर्फी, बेसन, लड्डू एवं रसगुल्ले के पांच मिठाइयों के सैंपल भरे थे।

इन्हें टेस्ट के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था। टेस्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा है। विभाग की ओर से लिए गए पांच सैंपलों में से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। फेल सैंपलों में डल्ट एंड डस्ट के तत्व पाए गए हैं। वहीं चिंटियों के अंश पाए गए हैं।
विज्ञापन


इससे स्पष्ट हो गया है कि त्योहारी सीजन में घटिया मिठाइयां खिलाई गईं। उधर, फूड सेफ्टी अधिकारी सतीश ठाकुर ने कहा कि उपमंडल अंब क्षेत्र में त्योहारी सीजन के दौरान मिठाई की दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान मिठाइयों के सैंपल भरे गए थे।

इसमें से चार सैंपल फेल पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकानदार को विभाग की टेस्ट रिपोर्ट में किसी तरह की शंका है, तो वह स्वयं सैंपल का निजी स्तर पर टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें