फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवान के संक्रमित आने पर बिलासपुर में स्वारघाट थाना सील

Fri, 24 Jul 2020 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के बिलासपुर जिले के गरामोड़ा बैरियर पर तैनात पुलिस जवान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने पुलिस थाना स्वारघाट को पूरी तरह सील कर दिया है। एसएचओ सहित स्टाफ ने खुद को सेल्फ आईसोलेट कर लिया है। कोट थाने को इसका चार्ज सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित जवान के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बैरियर पर ड्यूटी देने वाला पुलिस जवान रैंडम सैंपलिंग में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कुल्लू का निवासी है और स्वारघाट थाने में तैनात है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि जब तक स्वारघाट थाना का स्टाफ क्वारंटीन रहेगा, कोट थाने के पास इसका चार्ज रहेगा। एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि पुलिस जवान नाके पर ड्यूटी कर रहा था, जिस कारण कई लोग उसके संपर्क में आए होंगे। सीएमओ बिलासपुर जिस आधार पर जिला उपायुक्त को रिपोर्ट देंगे, आगामी कार्रवाई उसी के अनुसार अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें