फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: शिमला 65वें पायदान पर, जानें सूची में कहां आता है आपका शहर

Thu, 20 Aug 2020 03:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के घोषित नतीजों में हिमाचल छठे स्थान पर रहा है। पिछली बार 28 राज्यों में से हिमाचल का 20वां नंबर था। देश के 4242 शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में शिमला 65 वें स्थान पर रहा है जोकि बीते वर्ष 128वें पायदान पर था। मंडी, मनाली, धर्मशाला, बिलासपुर, हमीरपुर शहरों की रैंकिंग पहले की अपेक्षा अच्छी रही है। हिमाचल के 54 शहरों में से शिमला पहले नंबर पर आया है।

विज्ञापन


सोलन 159, मंडी 172, बद्दी 185, पांवटा साहिब 187, नयना देवी 397, कांगड़ा 467, मनाली 477, ज्वालामुखी 490, तलाई 500, नेरचौक 502, ऊना 532, पालमपुर 533, गगरेट 546 और हमीरपुर को 547वां स्थान मिला है।

इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सर्वेक्षण में इस बार दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को ‘गंगा किनारे बसा हुआ सबसे अच्छा शहर’ घोषित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं बिहार की राजधानी पटना सबसे निचले पायदान पर है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2020 की घोषणा की। इस कार्यक्रम में देश के 129 शहरों को पुरस्कार दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें