जेबीटी की बैचवाइज भर्ती को लेकर एक सप्ताह बाद भी संशय बरकरार है। 12 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सामान्य श्रेणी के कोटे में आरक्षित वर्ग को नौकरी देने के मामले पर कार्मिक विभाग से नियम स्पष्ट करने को पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक निदेशालय को स्पष्टीकरण नहीं आया है।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जम्वाल ने बताया कि जिला बिलासपुर में जेबीटी की नियुक्तियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। सरकार से स्थिति स्पष्ट होते ही आगामी फैसला लिया जाएगा।
जेबीटी की बैचवाइज भर्ती में आरक्षित वर्ग के व्यक्तियों को मेरिट में स्थान पाने पर सामान्य श्रेणी के व्यक्ति से ऊपर रखने को लेकर जिला बिलासपुर में भ्रम की स्थिति बनी है। जिला उपनिदेशक ने इस बाबत सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
एहतियातन जिले में बैचवाइज भर्ती पर की जा रही नियुक्तियां भी रोक दी गई हैं। उधर, उपनिदेशक के पत्र पर निदेशालय ने प्रदेश सरकार से मामला स्पष्ट करने की मांग की है।