फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को टिकट मिला तो जीता दूंगा सीट : पंडित सुखराम

Thu, 20 Sep 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पंडित सुखराम ने आगामी लोस चुनावों के लिए भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी जताई  है। पंडित सुखराम ने खुद चुनाव लड़ने का दावा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कहा कि यदि भाजपा हाईकमान उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट देती है तो उनका परिवार चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वे खुद भाजपा के लिए प्रचार कर सेवाएं देने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


पं. सुखराम स्वयं अदालती झमेलों के चलते सक्रिय राजनीति से सन्यास ले चुके हैं। इसके बावजूद अपने पोते आश्रय शर्मा को सक्रिय राजनीति में लाने की चाह उनके मन में है। जिस तरह से वर्ष 1993 में अपने बेटे अनिल शर्मा को मंडी सदर से चुनाव मैदान में उतार कर न केवल विजयी बनवाया बल्कि केंद्र में अपने प्रभाव के चलते मंत्री पद भी दिलवाया था। उसी प्रकार अब अपने पोते को भी सुखराम राजनीति में लाकर स्थापित करने की कोशिश में हैं।

पं. सुखराम ने दिल्ली से दूरभाष पर कहा कि उन्होंने बहुत सोच विचार कर भाजपा में जाने का निर्णय लिया है और भाजपा का दामन थामा है। मंडी जिले में पहली बार भाजपा को दस में से नौ सीटें मिली हैं। अगर पार्टी हाई कमान चाहेगी तो लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करूंगा। मंडी से भी अगर पार्टी चाहेगी तो मेरे परिवार का कोई भी सदस्य चुनाव लड़कर भारी मतों से इस सीट को जीत सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें