फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में संदिग्ध देखे जाने के बाद सरकार ने जारी किया अलर्ट

Mon, 26 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के चंबा और कांगड़ा में सेना की वर्दी में संदिग्धों के देखे जाने के बाद हिमाचल में खास चौकसी है। आतंकियों की आशंका के बाद राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों को विशेष अलर्ट के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा है कि संदिग्ध लोगों को देखे जाने पर राज्य सरकार इसकी पूरी पड़ताल करवा रही है। चंबा के भटियात ककरोटी घट्टा में बीते शुक्रवार सुबह सेना की वर्दी में हथियारों के साथ तीन संदिग्ध देखे गए।

उनके हाथ में वायरलेस सेट थे और पीठ पर पिट्ठू थे। एक व्यक्ति से रास्ता पूछने के बाद तीनों कांगड़ा के कोटला की ओर रवाना हुए। रास्ता बताने वाले व्यक्ति को जब ये गतिविधियां पता लगीं तो उसने पुलिस में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बोले सरकार गंभीर, की जा रही है छानबीन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार शाम को कांगड़ा के थुरल के बलोह में भी संदिग्ध देखे गए। वहीं, शनिवार को कांगड़ा के थुरल में भी शनिवार दोपहर के समय एक और संदिग्ध देखा गया। फौज की वर्दी पहने और गले में राइफल लटकाए यह संदिग्ध खेत में काम कर रही एक महिला के पास आया।

उसने अपने साथियों के बारे में पूछा और कहीं चला गया। डरी सहमी महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फौजी वर्दी पहने एक संदिग्ध के पास राइफल भी देखी गई है। रविवार को सीएम वीरभद्र सिंह ने रिज मैदान शिमला में पत्रकारों के पूछने पर बताया कि संदिग्धों के देखे जाने पर सरकार गंभीर है। इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें