फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के अति गरीब परिवारों की अलग बनेगी सूची, सर्वेक्षण शुरू

Sat, 06 Jul 2019 10:39 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के हजारों अति गरीब परिवारों को अब केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार सूबे के हजारों अति गरीब परिवारों को चिहिृत करने में जुट गई है। ग्रामीण विकास विभाग इसके लिए पॉलिसी बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत अति गरीब परिवारों को स्कीमों का लाभ मुहैया करवाना लक्ष्य है। ग्रामीण एवं विकास विभाग पहले चरण में सूबे के लाखों बीपीएल परिवारों में से 40 प्रतिशत बीपीएल परिवारों को अति गरीब परिवारों की श्रेणी में चिहिृत करेगा।

इसके बाद इन अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश का कोई भी अति गरीब परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे, यह विभाग का लक्ष्य है।
विज्ञापन


विभाग का कहना है कि बीपीएल सूची से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी। हालांकि, विभाग ने बीपीएल सूचियों में से अति गरीब परिवार को चिहिृत करने के लिए पंचायतों को निर्देश दे दिए हैं। 
 
ग्रामीण एवं विकास विभाग के संयुक्त निदेशक जीएस नेगी ने बताया कि सूबे में बीपीएल के तहत अति गरीब परिवारों को सरकारी स्कीमों का लाभ दिलवाना विभाग का लक्ष्य है। अति गरीब परिवारों को चिहिृत किया जा रहा है ताकि कोई भी अति गरीब परिवारों योजनाओं से वंचित न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें