फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOA IT paper leak case: जेओए आईटी पेपर लीक मामले में अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की

Thu, 13 Apr 2023 11:40 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत होने वाली पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में बुधवार को एसआईटी ने हमीरपुर न्यायालय में अनुपूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के तहत होने वाली पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में बुधवार को एसआईटी ने हमीरपुर न्यायालय में अनुपूरक चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे पूर्व 20 फरवरी को विशेष जांच दल ने इस मामले में न्यायालय में पहली चार्जशीट दाखिल की थी। उमा आजाद के खिलाफ न्यायालय में मामला चलाने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। सरकार से निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के खिलाफ अभियोजन को मंजूरी मिलने के चलते न्यायालय में यह अनुपूरक चालान पेश किया गया है।

विज्ञापन


एसआईटी ने 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक का पर्दाफाश कर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ के आरोपी चपरासी मदन लाल, उसके बेटे विशाल और भतीजे दिनेश कुमार ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। अब 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में एसआईटी ने 11 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जोकि न्यायिक हिरासत में हैं।

उधर, पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में आरोपी चार लोग, पोस्ट कोड 1003 कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मामले में गिरफ्तार दलाल सोहन लाल, पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में आरोपी रवि कुमार, पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक मामले में गिरफ्तार सुनीता देवी की न्यायिक हिरासत वीरवार को खत्म हो रही है। इन सभी सात आरोपियों को वीरवार को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा। मुख्य आरोपी उमा आजाद और दलाल संजीव कुमार की जमानत अर्जी पर भी न्यायालय में वीरवार को ही सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में बुधवार को एसआईटी ने हमीरपुर न्यायालय में उमा आजाद के खिलाफ अनुपूरक चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें