फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाएंगे, तो डिनोटिफाइड होने से बचेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि नए सत्र में विद्यार्थियों के नामांकन बढ़ाने के प्रयास करें, ताकि संख्या के आधार पर स्कूल डिनोटिफाइड होने से बच सकें।
विज्ञापन

गत वर्ष जिला हमीरपुर के तीन माध्यमिक और चार वरिष्ठ स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया था लेकिन उन में बच्चों की संख्या 25 के आंकड़े को पार नहीं कर पाई। ऐसे में छात्रों की संख्या कम होने से हमीरपुर के तीन माध्यमिक से वरिष्ठ और चार हाई से वरिष्ठ बने स्कूलों के डिनोटिफाई होने का खतरा मंडरा रहा है।
विकास खंड बिझड़ी के पैरवीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भी इस दायरे में था लेकिन प्रधानाचार्य अश्वनी गौतम, स्कूल स्टॉफ और एसएमसी सदस्यों के प्रयासों से विद्यार्थियों की संख्या का आंकड़ा 30 को छू गया है। स्कूल अध्यापक व एसएमसी सदस्य अवकाश के दिन भी गांवों में जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं, इस बारे उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने स्कूल प्रभारियों को विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें