फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंडमिटन के सिंगल मुकाबलों में सन्नी, जतिंद्र, ईश्वर चैंपियन

विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी।
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित शिमला जिला मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप व अंतर विभागीय जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के अलग-अलग वर्ग में सन्नी पापटा, जितेंद्र और ईश्वर कटारिया विजेता रहे। रविवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत ने की। उन्होंने विजेता तथा उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पहले मास्टर बैडमिंटन चैंपियनशिप के रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले के 35 वर्ष आयु वर्ग में सन्नी पापटा विजेता और जितेंद्र ठाकुर उपविजेता बने। डबल मुकाबले में सन्नी पापटा और विकास सूद चैंपियन बने। जबकि विजय धौटा और राकेश उपविजेता रहे। 40 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जितेंद्र ठाकुर चैंपियन बने, जबकि दिनेश मिस्त्री उपविजेता रहे। इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में ईश्वर कटारिया और सुरेश रणौत चैंपियन बने जबकि धर्मेंद्र और मोहित लखन उपविजेता रहे। इसी तरह 45 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में ईश्वर कटारिया विजेता और विजय धौटा उपविजेता रहे। डबल मुकाबले में विकास सूद और विजय धौटा विजेता, जबकि ज्ञान ठाकुर और ईश्वर उपविजेता रहे। इससे पूर्व 45 वर्ष आयु वर्ग के एकल मुकाबले में संघर्षपूर्ण मैच में विजय धौटा ने महबूब शेख को पराजित किया।
चंद्रशेखर, कमल किशोर भी जीते
50 वर्ष आयु वर्ग में चंद्रशेखर तुर्की विजेता और पीडी कौशल उपविजेता रहे। डबल मुकाबले में दीपक गुप्ता और पीडी कौशल ने बाजी मारी, जबकि जगदीप गुलेरिया और विनोद ठाकुर उपविजेता रहे। 55 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में चंद्रशेखर तुर्की विजेता और संदीप भाटिया उपविजेता बने। डबल मुकाबले में चंद्रशेखर तुर्की और नरेश शर्मा की जोड़ी विजेता और संदीप भाटिया व सुरेंद्र शर्मा की जोड़ी विजेता रही। 60 वर्ष आयु वर्ग के सिंगल मुकाबले में कमल किशोर विजेता और गुलशन राय उपविजेता रहे, जबकि इसी आयु वर्ग के डबल मुकाबले में गुलशन राय और कमल किशोर विजेता व रवनीश द्विवेदी और सनील आंगरा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें