फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को सौंपी चुनाव रिपोर्ट

Sat, 08 Jun 2024 04:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान को हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी हाईकमान को हिमाचल में हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर रिपोर्ट सौंपी। प्रदेश में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव जीतकर सरकार को और स्थिर करने में कामयाब हुई कांग्रेस लोकसभा की चारों सीटें हार गईं।  संसदीय क्षेत्रों में किन कारणों के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी दोनों नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी। 2019 के चुनाव के मुकाबले इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिले कुल मतों में बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


कांग्रेस का मत प्रतिशत 14 फीसदी तक बढ़ा है। इन आंकड़ों को हाईकमान के समक्ष रखा गया। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश में शुरू की जाने वाली गतिविधियों को भी वरिष्ठ नेताओं के साथ साझा किया किया। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया, जिसका परिणाम हम आज देख रहे हैं। सभी ने राहुल गांधी से लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद स्वीकार करने का आग्रह किया है।

 

विज्ञापन

प्रतिभा बोलीं, ज्यादा खुश न हो भाजपा जनता ने ठुकरा दिया है 400 पार का नारा
दिल्ली जाने से पहले प्रतिभा ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनावों के परिणामों से भाजपा को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। उनका 400 पार का नारा देश के लोगों ने पूरी तरह ठुकरा दिया है। लोकसभा की चारों सीटों पर भले ही कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को छह में से चार सीटों पर जीत हासिल हुई है।  इससे साफ है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र में जनमत सर्वोपरि है और कांग्रेस इसका पूरा सम्मान करती है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है और पूरी मजबूती के साथ कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान को पूरी तरह हास्यास्पद बताया है जिसमें वह मुख्यमंत्री सुक्खू से त्यागपत्र की मांग कर रहे हैं। प्रदेश में उनके कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी संसदीय उपचुनाव के साथ तीन विधानसभा उपचुनावों में भाजपा को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी तो उस समय उन्होंने पद से त्यागपत्र क्यों नहीं दिया। नैतिकता का पाठ उनके मुंह से अच्छा नहीं लगता। नैतिकता भाजपा के पास है ही नहीं। लोगों ने दल बदल व धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से न तो निराश होने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए अभी से काम करना होगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ प्रदेश कांग्रेस सरकार की लोकप्रिय नीतियों व जनहित के निर्णयों के साथ लोगों के बीच जाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें