महिला के पति कारपेंटर अर्जुन ने पुलिस को बयान दिया है कि बुधवार रात को विनीता किसी से फोन पर बात कर रही थी। अर्जुन ने विनीता को फोन करने के लिए पूछताछ की, जिसके बाद उसने जहर खा लिया।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ की ग्राम पंचायत सेहल की 32 वर्षीय विवाहित महिला विनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। महिला के पति कारपेंटर अर्जुन ने पुलिस को बयान दिया है कि बुधवार रात को विनीता किसी से फोन पर बात कर रही थी। अर्जुन ने विनीता को फोन करने के लिए पूछताछ की, जिसके बाद उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विनीता के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में विनीता ने अपनी मर्जी से जहर खाने का जिक्र किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के पीछे प्रेम संबंध हो सकते हैं और पूर्व में भी विनीता के पति ने उसके मोबाइल जब्त कर लिए थे। पुलिस ने मृतका की बहन ममता से भी पूछताछ की है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।