फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को याद कर पेड़ पर फंदे से लटक गया नाबालिग, मौत

Wed, 04 Nov 2020 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
आत्महत्या-सांकेतिक
विज्ञापन

छह साल पहले करवाचौथ के दिन ही अपने बड़े भाई की मौत को याद करने के बाद नाबालिग ने बुधवार देर रात को पेड़ से लटककर जान दे दी। दोनों भाइयों में गहरा लगाव था। मामला करसोग के वगैण गांव का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार रात को घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने मृतक भाई की बातें करने लगा। उसकी छह वर्ष पहले करवाचौथ के दिन ही मौत हुई थी।

विज्ञापन


भाई की बातें करते हुए युवक तुरंत घर से निकलकर चला गया। परिवारवालों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। बुधवार सुबह उसकी मां ने घर से कुछ ही दूरी पर उसे पेड़ से लटका हुआ देखा। मां के चीखने की आवाज सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना थाना करसोग को दी। करसोग पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल करसोग लाया गया। थाना प्रभारी करसोग रंजन शर्मा ने नाबालिग के पेड़ से लटककर जान देने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें