फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड फंड में 83 करोड़ जुटाए, 24 करोड़ खर्चे

Wed, 04 Nov 2020 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कोविड -19 राज्य आपदा मोचन निधि में 25 अक्तूबर तक 83 करोड़ 29 लाख, 64 हजार, 766 रुपये की धनराशि विभिन्न दानदाताओं से मिली है। इसमें 24 करोड़, 97 लाख, 71 हजार, 197 रुपये की राशि कोविड की रोकथाम, अस्पतालों, पुलिस विभाग और अन्य विभागों में कार्यरत अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन


इसे सुरक्षात्मक उपकरणों, कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों को पृथक रहने पर भोजन, अन्य सुविधाएं देने, प्रदेश में फंसे अन्य राज्यों के नागरिकों, अन्य राज्य में फंसे अन्य राज्यों के लोगों और हिमाचल के बाहर फंसे लोगों को प्रदेश में वापस लाने पर व्यय की गई है। यह जानकारी राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जनसूचना अधिकारी मोनिका कटारिया ने दी है। इसे आरटीआई कार्यकर्ता रवि कुमार को उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें