आश्रम में भक्तों ने किए पार्थिव देह के आखिरी दर्शन
वेदांताचार्य सुग्रीवानंद की पार्थिव देह डेरा बाबा रुद्रानंद गांव नारी जिला ऊना के आश्रम में भक्तों के लिए आखिरी दर्शनों के लिए रखी गई। आस्था के प्रतीक, सनातन धर्म के प्रकाश पुंज और उत्तर भारत की शान रहे महाराज के परलोक सिधारने पर पूरे इलाके में दुख और शोक की लहर है। सभी दुखी मन से महाराज जी को विदाई देने डेरा आश्रम पहुंचे।
ऊना जिले के सभी व्यापारी आज बंद रखें दुकानें : सोमेश
हिमाचल व्यापार मंडल ने महाराज के प्रति शोक प्रकट करते हुए सोमवार को ऊना में अपनी दुकानें बंद कर उनके प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की। प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की ओर से शोक प्रकट करते हुए उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, एवं पुष्पांजलि अर्पित की।