कुल्लू से पाहनाला बस के खराब होने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को बस न मिलने से बच्चों ने बस अड्डा सरवरी में धरना दिय और चक्का जाम किया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया की उन्हें सुबह भी स्कूल आने में परेशानी हुई और 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
एचआरटीसी के पीसमील वर्करों की हड़ताल का असर स्कूली विद्यार्थियों पर भी पड़ने लगा है। कुल्लू से पाहनाला बस के खराब होने से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार शाम को बस न मिलने से बच्चों ने बस अड्डा सरवरी में धरना दिय और चक्का जाम किया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया की उन्हें सुबह भी स्कूल आने में परेशानी हुई और 10 से 15 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। छात्र रमेश, राकेश व राजेश ने कहा कि गुरुवार को उन्हें न सुबह और न ही शाम को घर जाने के लिए बस मिली है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर बस चलाने की मांग की है। हंगामा होता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और बच्चों को समझने की कोशिश की। जिसके बाद कुल्लू में अध्ययनरत दर्जनों विद्यार्थियों ने चक्का जाम खत्म किया। अड्डा प्रभारी कुल्लू टेक चंद ने कहा कि पाहनाला के लिए शाम को निगम की दो बसें जाती हैं। लेकिन स्कूल बस खराब हो गई है। कहा कि बच्चे अलग से बस की मांग कर रहे थे। सभी बच्चों को बस में भेज दिया है।