फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की संस्कृति जानने हिमाचल से जाएंगे विद्यार्थी-शिक्षक

Fri, 01 Feb 2019 04:51 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 केंद्र सरकार की एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत हिमाचल से 96 मेधावी विद्यार्र्थी, 72 शिक्षक और 36-36 एनसीसी व एनएसएस छात्र केरल की संस्कृति जानने के लिए जाएंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को शिमला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के बीच मुहावरों और लोकोक्तियों की पुस्तकों का आदान प्रदान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश को भारत सरकार के कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत (ईबीएसबी) के तहत केरल के साथ जोड़ा गया है। दोनों राज्यों में कई समानताएं जैसे सर्वोत्तम साक्षरता दर, अच्छे सामाजिक संकेतक, पर्यटन, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आयुर्वेद हैं।
विज्ञापन


प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने शुक्रवार को शिमला में ईबीएसबी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत केरल के 50 युवाओं ने हिमाचल का दौरा किया और हमारे राज्य के 50 युवा केरल गए।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत दोनों राज्यों के मुहावरों और लोकोक्तियों को दर्शाने वाली पांच सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों का आदान प्रदान और अनुवाद किया जाएगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश कला और भाषा अकादमी को इस दिशा में उचित कदम उठाने के लिए भी कहा। केके पंत ने कहा कि केरल एक बड़ा राज्य है। 

विज्ञापन

हस्तशिल्प उत्पादों की केरल में लगेगी प्रदर्शनी

प्रतीकात्मक तस्वीर
सभी क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमारे अधिकारी, छात्र और अन्य संबंधित व्यक्ति केरल राज्य से कई चीजें सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईबीएसबी के तहत सांस्कृतिक आदान प्रदान, संबंधों को मजबूत करना, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना तथा छात्रों के एक्सपोजर विजिट का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने नोडल अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ठोस प्रयास करें। बैठक में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम, भाषा कला और संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश कला और भाषा अकादमी, आयुर्वेद, पर्यटन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।

 राज्य सरकार ने इस कार्यक्रम के तहत 10 लाख रुपये प्रदान किए हैं। इसमें से 5.50 लाख रुपये हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम को दिए गए हैं। प्रधान सचिव ने हैंडलूम निगम को केरल में विभिन्न हस्तशिल्प जैसे कि पहाड़ी मूर्तिकला, कांगड़ा और थंका चित्रकला, चंबा रुमाल को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रदर्शनी लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद विभाग को 4.50 लाख रुपये प्रदान किए गए है। विभाग को अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और निजी प्रोमोटरों को केरल में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में सर्वश्रेष्ठ अभ्यास सीखने के लिए भेजना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें