फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि में सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलें पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि में सुबह नौ से रात नौ बजे तक खोलें पुस्तकालय
विज्ञापन

एसएफआई ने लाइब्रेरियन को सौंपा मांगपत्र
परीक्षा नजदीक होने से छात्र नहीं कर पा रहे तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार के आदेशों पर विवि पुस्तकालय को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोले जाने के बाद अब एसएफआई ने पुस्तकालय को सुबह नौ से लेकर रात नौ बजे तक और 24 घंटे सेक्शन को खोलने की मांग की।
विज्ञापन

इकाई उपाध्यक्ष मुकेश गुडराल की अगुवाई में मिले संगठन नेताओं ने पुस्तकालय की टाइमिंग न बढ़ाए जाने से परीक्षा की तैयारी करने में पेश आ रही समस्याओं को उठाया। कहा कि मार्च में पीजी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, सीमित समय और 50 फीसदी क्षमता के साथ छात्रों के लिए पुस्तकालय खोलने से छात्र देर शाम तक पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए पुस्तकालय को छात्रों के लिए खुला रखने की टाइमिंग को बढ़ाया जाए। कोरोना के कारण छात्रों का पढ़ाई का नुकसान हुआ है, ऑनलाइन चल रही कक्षाओं और अब परीक्षाओं के नजदीक होने से छात्र मानसिक तनाव में है। छात्र पुस्तकालय में बैठ कर अपनी तैयारियां करना चाहते हैं इसलिए इसके टाइमिंग बढ़ाई जाए। वहीं बहुत से छात्र ऐसे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं। छात्रों की जायज चिंता और समस्याओं को देखते हुए मुकेश ने पुस्तकालय को सुबह नौ से लेकर रात नौ बजे तक खोलने की मांग की। उन्होंने विवि प्रशासन को चेताया है कि यदि पुस्तकालय को खुला रखने का समय न बढ़ाया तो एसएफआई आंदोलन का रास्ता अपना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें