उधर, डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि एचआरटीसी बस पर पत्थर गिरने
से तीन लोगों को चोटें लगी हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को चोटें लगी हैं,
उन सभी को महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार
के लिए भेज दिया है।
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी में भूस्खलन वाली जगह में सोमवार को अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से एचआरटीसी बस का फ्रंट और साइड के शीशे टूट गए। हादसे में बस में बैठी पांच सवारियां घायल हो गई हैं। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। बस ठंगी से धर्मशाला की ओर जा रही थी। बस के सामने का शीश तोड़कर पत्थर बस की अगली सीट के आगे जा गिरा। वहीं, चालक ने साहस का परिचय देते हुए बस को आगे की ओर निकाल दिया। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में उस समय 40 यात्री सवार थे। घायलों को इसी बस से उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
निगुलसरी में 11 अगस्त को हुए हादसे में 28 लोगों की चली गई थी जान
नेशनल हाईवे-5 पर स्थित निगुलसरी में 11 अगस्त को हुए दर्दनाक हादसे में 28 लोगों की जान चली गई थी। लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ समेत प्रशासन की टीमों को कई दिनों में मलबे में शवों को तलाश करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद प्रशासन ने पहाड़ी पर गिरने के लिहाज से खतरनाक बनी चट्टानों को हटाया था। मगर इसके बाद भी उक्त स्थान पर फिर से चट्टानें गिरने से जिले के लोग खौफजदा हैं।
डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि एचआरटीसी बस में पत्थर गिरने से तीन लोगों को चोटें लगी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को चोटें लगी हैं, उन लोगों को उसी बस में महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया है।आरएम रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।