हिमाचल प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 18 और 19 नवंबर को होगी। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के साथ यूथ वर्ग के ट्रायल भी करवाएं जाएंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता 18 नवंबर को हमीरपुर के सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल बणी में शुरू होगी। इसके लिए संघ की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
स्टेट चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबलों में प्रदेश के 12 जिलों के 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस प्रतियोगिता में 28 दिसंबर से ईटानगर में होने वाली राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमों को चयन भी किया जाएगा।
महिला और पुरुष की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुषों के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभागी 55, 61, 67, 73, 81, 89, 96, 102, 109 और प्लस 109 किलोभार की प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि महिलाओं के जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभागी 45, 49, 55, 59, 64, 71, 76, 81, 87 और प्लस 97 किलोभार के मुकाबले होंगे।
इस सभी किलो भार वर्ग में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन भी किया जाएगा। इसके अलावा यूथ वर्ग टीम के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग की जूनियर और सीनियर राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 18 और 19 नवंबर को हमीरपुर में होगी।
प्रतियोगिता में यूथ वर्ग के लिए ट्रायल भी लिए जाएंगे। प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले वेटलिफ्टरों को चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।