फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: राजीव बिंदल बोले- देवताओं के स्थान पर आग लगाना शुभ संकेत नहीं

Mon, 30 Oct 2023 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजीव बिंदल ने कहा कि कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश का एक अंतरराष्ट्रीय उत्सव है और इस उत्सव का प्रभाव पूरे प्रदेश और देश पर पड़ता है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा में इतना कुप्रबंधन देखने को मिला है। देवताओं के स्थान पर आग लगना शुभ संकेत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दशहरा प्रदेश का अंतरराष्ट्रीय उत्सव है। उत्सव का प्रभाव पूरे प्रदेश और देश पर पड़ता है। यहां कुप्रबंधन होना साफ रूप से दिखता है कि कांग्रेस सरकार केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन कर रही है। धरातल पर व्यवस्था तो उलटी दिशा में चल रही है। दशहरा महोत्सव की दिव्यता व भव्यता और पवित्रता पर सवालिया निशान लगाना सरकार की विफलता है और निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें