राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पोर्टमोर स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सूद, गडा कुफर स्कूल जिला शिमला के हिंदी प्रवक्ता दयानंद शर्मा, कांगड़ा के बगली स्कूल के फिजिक्स प्रवक्ता राकेश कुमार वालिया, सोलन के जौणाजी स्कूल के डीपीई हेमप्रकाश शर्मा, कुल्लू के खारगा स्कूल के डीपीई दयानंद ठाकुर, सोलन के मिडल स्कूल कथेड़ की टीजीटी आर्ट्स सुनीता कुमारी, सोलन के सुल्तानपुर स्कूल के सीएंडवी देव दत्त शर्मा, हमीरपुर के लंबलू स्कूल के सीएंडवी तिलकराज शर्मा, सोलन के ओच्छघाट स्कूल की पीईटी नर्वदा सूद, सिरमौर के हरीपुरधार स्कूल के जेबीटी नरेश ठाकुर, बिलासपुर के बरोना स्कूल के जेबीटी विनोद कुमार, हमीरपुर के झगरियाणी स्कूल की जेबीटी प्रोमिला देवी, बिलासपुर के गेहड़वी स्कूल की जेबीटी अंजना शर्मा को चुना गया है। सरकार ने तीन शिक्षकों को पुरस्कार देने के लिए चुना है। इनमें जिला मंडी के धरोट धार बगस्याड़ स्कूल के हेडमास्टर उत्तम सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति जिले के काजा स्कूल के प्रिंसिपल देकित डोलकर और सोलन के धुंधन स्कूल से प्रवक्ता नरेंद्र कपिला शामिल हैं।