कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर सांख्यिकी सहायक भर्ती का परिणाम देख सकते हैं। वहीं आयोग ने जूनियर ऑफिसर (सुपरिवाइजरी ट्रेनी एन्वायरमेंट) के एक पद के लिए ली गई लिखित परीक्षा में चार अभ्यर्थी रोलनंबर 8400000017, 8400000045, 8400000083 और 8400000168 उत्तीर्ण हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने सांख्यिकी सहायक पोस्ट कोड 866 के छह पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में भरे जाने वाले इन पदों के लिए 11 अप्रैल 2021 को हुई लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 26 अभ्यर्थियों को आयोग ने 14 सितंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया था। इनमें से रोलनंबर 866000468, 866001487, 866001729, 866003721, 866003744 और 866008594 उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं। वहीं आयोग ने जूनियर ऑफिसर (सुपरिवाइजरी ट्रेनी एन्वायरमेंट) के एक पद के लिए ली गई लिखित परीक्षा में चार अभ्यर्थी रोलनंबर 8400000017, 8400000045, 8400000083 और 8400000168 उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि इनकी 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा दस जनवरी को आयोग के कार्यालय में होगी।