फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SPU Mandi: एसपीयू खुद कराएगा बीएड, पीजी की प्रवेश परीक्षाएं, बैठक में लिया फैसला

Wed, 27 Mar 2024 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

एसपीयू मंडी के सभी वैधानिक अधिकारियों, डीन, विभागों के एचओडी, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार की बैठक में  लिया गया।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपीयू मंडी इस बार बीएड सहित सभी पीजी पाठ्यक्रमों के लिए मंडी और अन्य सभी संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। यह निर्णय बुधवार को एसपीयू मंडी के सभी वैधानिक अधिकारियों, डीन, विभागों के एचओडी, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसपीयू की प्रो वीसी अनुपमा सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं को आयोजित करवाना एसपीयू का आत्मनिर्भरता की ओर पहला कदम है।

विज्ञापन


बैठक में विवि से संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 छात्रों के प्रवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रवेश परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए ई. सुनील वर्मा की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। इस समिति में परीक्षा नियंत्रक के अतिरिक्त डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार सुपरिंटेंडेंट और सीनियर असिस्टेंट को शामिल किया गया है, जो एसपीयू मंडी कैंपस और इसके संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा और एडमिशन के संचालन से संबंधित सभी निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें