उन्होंने कहा कि नए खुले कॉलेज का यह दृष्टि पत्र कॉलेज के विकास, छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के मकसद की पूर्ति करने में अहम दस्तावेज साबित होगा। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. जनेश कपूर ने मुख्यातिथि और इस संगोष्ठी में शामिल हुए मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त आईएएस टीजी नेगी तथा संजौली महाविद्यालय से सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. सीबी मेहता का स्वागत किया। इस मौके पर
जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पीसीसी सचिव चंद्रशेखर शर्मा, खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी राकेश धौटा, ब्लॉक महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उषा ठाकुर, जिला शिमला परियोजना अधिकारी जयदेव नेगी सहित स्थानीय पंचायत प्रधान मौजूद रहे।
हलोग धामी स्कूल में रोबाेटिक लैब शुरू
शिमला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलोग धामी में रोबोटिक लैब का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा विभाग के हिमाचल प्रदेश के चार जिलों के 100 विद्यालयों में पहले चरण में रोबोटिक लैब स्थापित की जा चुकी है। इसका उद्देश्य ऐसे कार्य स्थल का निर्माण करना है जहां छात्र नई टेक्नोलॉजी से रू-ब-रू हो सकें। ब्यूरो