फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीजी ने जांची सुरक्षा-व्यवस्था, कार्यकर्ताओं ने पोस्टर-होर्डिंग्स

Thu, 27 Dec 2018 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मैदान धर्मशाला में 27 दिसंबर को प्रस्तावित जन आभार रैली के लिए बुधवार को एसपीजी की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। बुधवार को सुबह साढ़े 11 से लेकर 12 बजे तक एसपीजी की टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लैंडिंग स्थल साई मैदान धर्मशाला से लेकर सभा स्थल तक पहुंचने के लिए गाड़ियों सहित ट्रायल किया। सभा स्थल के गेट से लेकर मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी तक कितने लोग स्वागत के लिए खड़े होंगे, इसकी रिहर्सल भी की। मैदान में मौजूद रहने वाले अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


सभा स्थल पर एक दिन पहले भी तैयारियां चलती रहीं। मैदान में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां पूरी तरह लगा दी गईं। सरकार के मंत्रियों और अन्य वीआईपी लोगों के लिए भी मंच के समीप ही कुर्सियां लगाने का कार्य जारी रहा। साउंड टेस्टिंग का कार्य भी चलता रहा। भाजपा कार्यकर्ता बुधवार को भी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा के झंडे लगाते नजर आए। शहर में इक्का दुक्का लगे पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के पोस्टरों को रैली से एक दिन पहले अधिमान मिला। कार्यकर्ता बुधवार को धूमल के पोस्टर लगाने में जुट गए।

डॉग स्क्वायड से भी जांची सुरक्षा-व्यवस्था

बुधवार को सभा स्थल के समीप सजाई गई प्रदर्शनी हाल और आसपास के क्षेत्रों को डॉग स्क्वायड ने सुरक्षा-व्यवस्था के लिहाज से सभा स्थल के चप्पे-चप्पे को जांचा। मेटल डिटेक्टर से भी पूरे क्षेत्र की छानबीन की गई।

मैदान में ही बन रहे पुष्प गुच्छ
जन आभार रैली में मंत्रियों और अधिकारियों की ओर से पीएम को दिए जाने वाले पुष्प गुच्छ भी पुलिस मैदान धर्मशाला में ही बनाए जा रहे हैं। पुष्प गुच्छ मैदान में ही बनाने का फैसला पीएम की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर लिया गया है। बुधवार को मंच के एक तरफ पुष्प गुच्छ बनाने में लोग जुटे रहे।

सड़कों पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
रैली को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था और यातायात संबंधी अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान जहां विभिन्न सड़क मार्गों पर अस्थायी चैक पोस्टें स्थापित की गई हैं, वहीं जिला प्रशासन की ओर से सुजाए गए पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

7 स्क्रीनों पर लाइव दिखेंगे मोदी

जनसभा के दौरान लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने के लिए लोगों को मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। लोगों की सुविधा के लिए पुलिस मैदान धर्मशाला में ही 7 बड़ी स्क्रीनें लगाई हैं, जहां पर प्रधानमंत्री मोदी साफ दिखाई देंगे। इसके अलावा पीएम की आवाज को पहुंचाने के लिए मैदान के हर कोने पर साउंड सिस्टम फिट किया गया है।

सेल्फी प्वाइंट बन गया पुलिस मैदान
जन आभार रैली के लिए पुलिस मैदान पूरी तरह से सज गया है। लाल रंग की कुर्सियों और भगवा रंगे के सामियानों और झंडों से मैदान का दृश्य इतना विहंगम बन गया है कि लोग खुद को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। बुधवार को पुलिस मैदान पूरी तरह से सेल्फी प्वाइंट नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें