बिंदास बोलाे अपने मन की बात, कोई नहीं करेगा जज
- फोटो : बिंदास बोलाे अपने मन की बात, कोई नहीं करेगा जज
सुखन-नवाज मंच निखार रहा प्रतिभा
साहित्य और कला प्रेमियों के लिए प्रदान कर रहा मंच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में युवा अपनी प्रतिभा का बेझिझक प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके लिए एचपीयू के छात्रों ने साहित्य और कला प्रेमियों के लिए सुखन-नवाज मंच बनाया है।
युवा इस मंच के जरिये अपनी बातें दिल खोलकर रख सकते हैं। यहां कोई जज भी नहीं है सिर्फ आम छात्र फैसला करते हैं कि प्रतिभा का धनी कौन है। यह मंच उन युवाओं की आवाज बन रहा है, जो बिना जज किए जाने के डर से अपनी रचना, भावनाओं और विचार व्यक्त करना चाहते हैं। पॉटर हिल्स के सुंदर नजारों के बीच आयोजित सुखन-नवाज कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों तथा अन्य साहित्य प्रेमियों ने खुलकर अपनी बात रखी। इसमें किसी ने शायरी सुनाई तो किसी ने कविता पढ़ी और किसी ने गीत गाए। मंच के संचालक आशीष ठाकुर ने कहा कि मंच का मकसद है कि युवा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करें तथा नशे जैसे कुरीतियों से दूर रहें।
उन्होंने भी अपनी लिखी कुछ शायरियों से छात्रों को प्रभावित किया। निवेदिता ने बताया कि यहां वह बिना किसी डर के अपने विचार रख सकती हैं। यहां उन्हें कोई जज नहीं करता। सुमित ने कहा कि यह मंच प्रतिभा दिखाने का मौका देता है। निरज ने अपना लिखे रैप सुनाए। उन्होंने महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में राघव मेहता, सूरज ठाकुर, पूजा, योगिता, सोहेल, शोधार्थी नीरज बलोरिया और पुष्पदीप जयसवाल मौजूद रहे।