फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व बहुत विराट : रुपेश्वरी

विज्ञापन
शिमला के राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
शिमला। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से राम मंदिर में बुधवार को श्रीकृष्ण कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान साध्वी रुपेश्वरी भारती ने प्रवचन दिए। साध्वी ने शाम 3 बजे से शुरू हुई इस कथा में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व बहुत विराट है। इसे किसी एक परिभाषा में चित्रित नहीं किया जा सकता। कहीं यह चित्त चोर मुरलीधर हैं, तो कहीं दुष्ट दलन चक्रधर, कहीं रसिक बिहारी रागी हैं। साध्वी ने कथा का महत्व बताते हुए कहा कि प्रभु की कथा हमारे जीवन की हर व्यथा को दूर करती है। कथा हमें जीवन में प्रभु का सानिध्य प्रदान करती है। कहा कि नारी शक्ति स्वरूपा है लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज समाज की नारी हिंसा तथा उत्पीड़न का शिकार होती है। कथा समाप्त होने के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें