साइबर थाना में 20 लाख से अधिक के केस होते हैं दर्ज
20 लाख रुपये से अधिक की ठगी पर साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज की जाती हैं। इससे कम की राशि के मामले संबंधित पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले साइबर सेल में दर्ज होते हैं। मामला दर्ज होने के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना की टीम की ओर से जांच की जाती है।
ये मामले आए सामने
29 जनवरी 2024- चंबा के एक व्यक्ति से इफ्को डीलरशिप दिलाने को लेकर 5,73,405 और जवाली के व्यक्ति से गलत पहचान बताकर 9,68,416
रुपये ठगे।
1 फरवरी 2024- चंबा की महिला से विदेश से उपहार भेजने को लेकर 13 लाख की ठगी।
3 फरवरी-2024- परागपुर के व्यक्ति से घर बैठ पैसे कमाने के चक्कर में ठगे 15,70,998।
5 फरवरी 2024- कांगड़ा के व्यक्ति से सीमैक्स ऑनलाइन ट्रेडिंग वेबसाइट को लेकर 22,25,000 और ऊना के व्यक्ति से ट्रेडिंग इनवेस्टमेंट को लेकर 32,35,000 की ठगी।
9 फरवरी 2024- थुरल निवासी से ऑनलाइन जॉब के बहाने 6,91, 266 की ठगी।
15 फरवरी 2024- सूलणी चंबा के युवक से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7,06,888 ठगे।
27 फरवरी 2024- जवाली के युवक को कनाडा से दोस्त की सहायता के नाम पर 9 लाख ठगे।
28 फरवरी 2024- ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर टांडा के एक व्यक्ति से 11.35 लाख ठगे।
12 मार्च- पुराना कांगड़ा के व्यक्ति 10.61 लाख ठगे।
14 मार्च- भवारना के व्यक्ति से ठगे 11.24 लाख।
19 मार्च- धर्मशाला के सिद्धबाड़ी निवासी से 8.22 लाख और योल के व्यक्ति से 53.50 लाख ठगे
8 अप्रैल- ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में डलहौजी के व्यक्ति से ठगे 8.55 लाख।
16 अप्रैल- ऑनलाइन ट्रेडिंग के चक्कर में ऊना के व्यक्ति से ठगे 8.94,550 लाख।
22 अप्रैल- कांगड़ा निवासी से यूट्यूब पर वीडियो को लाइक करने के काम में ठगे 12 लाख
25 अप्रैल- एचडीएफसी बैंक से क्रेडिट कार्ड के नाम पर 96 हजार की ठगी।
15 जुलाई- सेंट्रल आर्म फोर्स के रिटायरी से 54 लाख रुपये ठगे।
17 अगस्त- ऊना के व्यक्ति ने फर्जी निवेश में गवाएं 59 लाख।
9 सितंबर- पालमपुर की महिला ने ऋण लेकर होटल रिव्यू जाॅब में 20.38 लाख गंवाए।
साइबर पुलिस थाना धर्मशाला के तहत हर दिन 12 से 15 ठगी के मामले सामने आते हैं। इन ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच के दौरान अधिकतर मामलों में पश्चिम बंगाल, चेन्नई, राजस्थान और झारखंड के शातिर सामने आए हैं। - प्रवीण धीमान, एएसपी, साइबर क्राइम थाना धर्मशाला।