फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में सोनम ने डाला पहला वोट

Sun, 31 Oct 2021 01:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)

सार

दुनिया में सबसे ऊंचे लाहौल-स्पीति जिले का टशीगंग मतदान केंद्र सबसे अधिक उम्र के मतदाता 76 साल की सोनम डोलमा ने पहला मत वोट डाला। केंद्र पर सबसे अधिक उम्र के मतदाता का पारंपरिक वाद्ययंत्र के धुनों के बीच खतग पहना कर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
टशीगंग में सोनम डोलमा ने डाला पहला वोट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में सबसे ऊंचे लाहौल-स्पीति जिले का टशीगंग मतदान केंद्र सबसे अधिक उम्र के मतदाता 76 साल की सोनम डोलमा ने पहला मत वोट डाला। केंद्र पर सबसे अधिक उम्र के मतदाता का पारंपरिक वाद्ययंत्र के धुनों के बीच खतग पहना कर स्वागत किया गया। इसके बाद केंद्र के 47 मतदाताओं में 42 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 33 पुरुषों और 19 महिलाओं ने वोट किया। इस तरह केंद्र पर 89 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सभी मतदाता पारंपरिक कपड़े पहनकर आए। सभी मतदाताओं का खतग पहना कर स्वागत किया गया। चीन सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर 15,255 फुट ऊंचे टशीगंग मतदान केंद्र को स्पीति प्रशासन ने दुल्हन की तरह सजाया था। 30 अक्तूबर को यहां मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए दूसरी बार वोट डाले गए।

विज्ञापन


इस मतदान में मौसम ने भी भरपूर साथ दिया। स्पीति की किब्बर पंचायत के टशीगंग मतदान केंद्र में खराब मौसम के दौरान मतदान करवाना प्रशासन और चुनाव आयोग के लिए आसान काम नहीं होता है। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि टशीगंग पोलिंग बूथ को मॉडल पोलिंग बूथ बनाया गया था। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से पारंपरिक परिधानों में सजधज कर मतदान हुआ। टशीगंग मतदान केंद्र के नोडल अधिकारी और बीडीओ काजा टशी डोलकर ने बताया कि टशीगंग मतदान केंद्र में सुबह और शाम का ही नहीं बल्कि दिन का तापमान जमाव बिंदु से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। इसके बावजूद टशीगंग के मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें