फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ई-नाम में सेब का कारोबार गिरा, टमाटर से तीन करोड़ की बढ़ोतरी

Fri, 08 Sep 2023 01:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

पिछले वर्ष पूरे सीजन में 17694.97 क्विंटल सेब से 11.81 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस वर्ष 14573.55 क्विंटल टमाटर ई-नाम से खरीदा गया है। इससे 8.81 करोड़ का कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष 35891.11 क्विंटल टमाटर से सिर्फ 5.88 करोड़ का ही कारोबार हो पाया था।
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में भारी बारिश के बीच टमाटर और सेब के उत्पादन में भी 50 फीसदी गिरावट आई है। वहीं इससे मंडी के कारोबार में भी कमी दर्ज की गई है। इसका असर ऑनलाइन मंडी में सेब कारोबार पर भी पड़ा है और यह 9 करोड़ कम हुआ है। उधर टमाटर के कारोबार में तीन करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर और सेब से इस बार 11.61 करोड़ का कारोबार ही हो पाया है। पिछले वर्ष यह कारोबार 17.69 करोड़ रहा था।

विज्ञापन


इस बार सेब की सबसे कम ऑनलाइन खरीद हुई है। वहीं ई-नाम से ऑक्शन से हुई किसान-बागवानों के उत्पादनों की खरीद की राशि उन्हें 24 घंटे के अंदर बैंक खाता में ट्रांसफर हो रही है। इस वर्ष सेब और टमाटर की पैदावार बीते साल के मुकाबले कम हुई है। अभी तक सोलन और परवाणू सेब मंडी से करीब 2732.33 क्विंटल सेब की ऑनलाइन खरीद हुई है। इससे सिर्फ 2.80 करोड़ का कारोबार हो चुका है।

पिछले वर्ष पूरे सीजन में 17694.97 क्विंटल सेब से 11.81 करोड़ का कारोबार हुआ था। इस वर्ष 14573.55 क्विंटल टमाटर ई-नाम से खरीदा गया है। इससे 8.81 करोड़ का कारोबार हुआ है। पिछले वर्ष 35891.11 क्विंटल टमाटर से सिर्फ 5.88 करोड़ का ही कारोबार हो पाया था। किसानों को इस बार सीजन की शुरूआत में अच्छे दाम मिले। सोलन, सिरमौर का लहसुन सोलन मंडी से देश सहित विदेश को भी सप्लाई किया जाता हैं। जिला सोलन के करीब 400 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की पैदावार की जाती हैं।
विज्ञापन


ई-नाम पोर्टल समेत ई-नेम एप की सुविधा  किसान-बागवानों को दी गई है। इस बार सेब और टमाटर का उत्पादन कम रहा है। टमाटर के अच्छे दाम मिलने से कारोबार बढ़ा है, जबकि सेब की ई-नाम से कम खरीद से कारोबार कम हुआ है। - डॉ. रविंद्र शर्मा, सचिव, मंडी समिति सोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें