फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश, किसान-बागवानों के खिले चेहरे

Mon, 16 Nov 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों पर सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। शिमला जिले के खड़ा पत्थर में 12 सेंमी और कुफरी में 7 सेंमी हिमपात हुआ है। मनाली में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए हिमाचल पहुंच रहे हैं। तापमान में कमी आने से पहाड़ी क्षेत्रों के लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं रविवार रात को शिमला सहित कई क्षेत्रों में डेढ़ माह बाद बारिश हुई है। प्रदेश में सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मंगलवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुुमान है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी से नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया है। बारिश और बर्फबारी से किसानों ने राहत की सांस ली है।

वहीं सड़कें बंद होने के कारण आवाजाही करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पर्यटन नगरी मनाली व सोलंगनाला में सर्दी का पहला हिमपात हुआ है। पर्यटन स्थल जलोड़ी में पहली बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जलोड़ी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जबकि जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति भी ताजा हिमपात से लकदक हो गया है।
विज्ञापन


मनाली में अभिनेत्री कंगना रणौत का घर भी बर्फबारी से लकदक हो गया है। कुल्लू -लाहौल-स्पीति में करीब दर्जनों बस रूट प्रभावित हो गए हैं। मनाली-लेह मार्ग पूरी तरह से बंद होने के बाद औट-सैंज हाईवे 305 पर भी यातायात अवरूद्घ हो गया है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल धुंधी पर करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। कोकसर, सिस्सू, टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंमी बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा में करीब 50 सेंमी, बारालाचा में 60 सेंमी और जलोड़ी दर्रा में 15 सेंमी ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। 

कांगड़ा जिले के छोटा भंगाल के अंतिम गांव राज गुधा में रात से ताजा हिमपात जारी है, यहां नौ सेंमी तक हिमपात हुआ है। किन्नौर, आउटर सिराज सहित रामपुर उपमंडल के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अब किसान फसलों की बिजाई सहित बगीचे में तोलिये के कार्य शुरू कर सकते हैं। हिमपात होने से समूचे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें