फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश

Sun, 01 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हुआ है। विभिन्न जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण बिजली, यातायात और पानी की सप्लाई भी बाधित चल रही है। राजधानी शिमला के कुफरी, किन्नौर, कुल्लू में रविवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि मैदानी इलाकों में दोपहर बाद बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


कुल्लू के रोहतांग, सोलंगनाला तथा जलोड़ी दर्रा में दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हुआ। घाटी के निचले इलाकों में बारिश होती रही। इसके अलावा हाइवे 305 के अलावा एक दर्जन सड़क मार्ग पर वाहन सेवा ठप चल रही है। किन्नौर जिला में रविवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। पर्यटन स्थल कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री पहुंच गया।

जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई। रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में रुक रुक कर बारिश होती रही। सिरमौर के चूड़धार में बर्फबारी से क्षेत्र में फिर शुरू हुई शीत लहर जारी है। धौलाकुंआ तथा पांवटा क्षेत्र में रविवार तड़के से बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। क्षेत्र में गेहूं की फसल पहले से ही हैं कनालबंट रोग की चपेट में है। चूड़धार में 40 सेटीमीटर बर्फ शाम पांच बजे तक रिकार्ड की जा चुकी है। मंडी, धर्मशाला में भी बारिश हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात तो मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश भर में एक बार फिर शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि 7 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के प्रमुख जगहों का तापमान में भी कमी आई है।

शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 9.9, कल्पा -6.0, धर्मशाला 8.0, ऊना 9.0, केलांग -2.2, डलहौजी 2.8, सोलन 8.6, चंबा 9.4, मनाली 2.4, हमीरपुर 9.9, मंडी 11.0 कांगड़ा 12.2, बिलासपुर 12.0 और नाहन का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंडी जिला पिछले दो दिनों से मौसम खराब होने से जिला शीतलहर की चपेट में है। रविवार को भी सुबह से मौसम बदला रहा। रूक-रूक कर बारिश होती रही। सराज घाटी के शिकारी देवी और कमरूनाग के साथ ही चौहारघाटी और छोटा भंगाल के ऊंचाई क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। बारिश से सराज घाटी के जंजैहली-छतरी, लंबाथाच, कुलथनी, थुनाग, लंबाथाच, कोट देवीदहड़ आदि मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया है।

चूड़धार में बर्फबारी से क्षेत्र में फिर शुरू हुई शीत लहर नौहरा में वर्षा तथा तेज हवाओं ने किया जीवन प्रभावित रविवार को कई क्षेत्रों में फिर से लड़खड़ाई विद्युत सेवा धौलाकुआं तथा पांवटा क्षेत्र में रविवार तड़के से हो रही बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ाई। गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ी। क्षेत्र में गेहूं की फसल पहले से ही हैं कनालबंट रोग की चपेट में।

रोहतांग, सोलंग व जलोड़ी में बर्फबारी- रविवार को कुल्लू घाटी में मौसम दिनभर खराब रहा। कुल्लू के रोहतांग, सोलंगनाला तथा जलोड़ी दर्रा में दोपहर बाद आदि पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। जबकि, घाटी के निचले इलाकों में बारिश होती रही। बीते एक हफ्ते से खराब मौसम के चलते जिला में एक दर्जन से अधिक रूटों पर बसें अपने गंतव्य तक नहीं जा रही हैं। बसों के फंसने के डर से निगम भी कोई रिस्क नहीं उठाना चाहता है। इसके अलावा हाइवे 305 के अलावा एक दर्जन सड़क मार्ग पर वाहन सेवा ठप चल रही है।

जनजातीय जिला किन्नौर में रविवार सुबह से एक बार फिर बर्फबारी का क्रम जारी हो गया है। मौसम में हुए बदलाव से जिला किन्नौर फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। रविवार को प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा का न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री पहुंच गया था। जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई।

वहीं निचले क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हिमपात शुरू होने से समूचा जिला एक बार फिर भयंकर ठंड की चपेट में आ गया है। रविवार को रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में रूक रूक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश से हुई ठंड के कारण दिन भर लोग अपने घरों में दुबके रहे।

नाहन (सिरमौर) में पिछले 10 घंटे से मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रेणुका विस क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में 40 सेटीमीटर बर्फ शाम पांच बजे तक रिकार्ड की जा चुकी है। जबकि हरिपुरधार के आसपास के क्षेत्रों में सतौन के समीप कांटी मश्वा पंचायत में एचटी लाइन टूटने से करंट की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत हो गई है। गिरीपार क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों में पिछले नौ घंटे से बिजली बाधित है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें