बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक की बदौलत बड़ा हादसा टल गया। उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर की लिफ्ट डाउन कर ब्रेक लगा पैरापिट के सहारे ट्रैक्टर को रोक दिया।
वह ऐसा नहीं करता तो पीछे से तेज गति से टकराई गाड़ियां पैरापिट तोड़ 500 मीटर खाई में लुढ़क सकती थीं। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले इसी जगह पर एचआरटीसी की बस भी खाई में लुढ़क गई थी। इससे बस सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंची। उसने बस और गाड़ियों से यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद जाम खुलवाया। इस बारे में डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपायुक्त संदीप कुमार का कहना है कि घायलों को मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को आर्थिक मदद भी की जाएगी।भरवाईं सड़क हादसे में घायल लोगों की पहचान यश पराशर निवासी नकोदर जिला जालंधर, धनराज पुत्र जस्सा सिंह तरनतारन, दलजीत पुत्र धनराज तरनतारन, सुमन कांता पत्नी सुनील जलालाबाद, रवि निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है।