ट्रैफिक जांच के दौरान दंपती गाड़ी में मौके पर पहुंचा। सीट बेल्ट न पहनने पर जब पुलिस गाड़ी का चालान करने लगी तो तीनों ने ऊंची पहुंच की धौंस जमाई। मौके पर जोर-जोर से अधिकारियों व कर्मियों पर बरसने लगे। यही नहीं जब मामला मौके पर उपस्थित सीजेएम तक पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। आरोपी महिला प्रदेश विधानसभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात है जबकि, उसका पति शिमला के एक होटल में बतौर मैनेजर है।
इस दौरान उनका बेटा भी उपस्थित था। तीनों ने अपनी ऊंची का ऐसा रौब जमाया कि सरकारी कामकाज में भी बाधा हुई। लिहाजा, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 228 के तहत मामला दर्ज हुआ। सीजेएम ने नोटिस देकर तीनों को तलब किया। लिहाजा, बुधवार को नाहन में सुनवाई हुई। इस दौरान तीनों आरोपियों ने अदालत में माफीनामा दिया। इसके बाद अदालत ने कड़ी फटकार लगाकर छोड़ा।