फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: बहन ने भाई के खाते से निकाल लिए साढ़े 10 लाख, ऐसे चला जालसाजी का पता

Mon, 11 Nov 2024 11:20 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

बहन ने भाई के खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में काम करता है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर नगर निगम के चौकी वार्ड में एक बहन ने अपने भाई को अपनी बेटी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर ठग लिया है। बहन ने भाई के खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये उड़ा लिए हैं। जालसाजी का पता मामा के बीमार होने पर चला। पीड़ित व्यक्ति एक सरकारी विभाग में काम करता है। पीड़ित की बहन अैर भांजी दिल्ली में रहती हैं। पुलिस ने भाई की ओर से लिखवाई शिकायत के बाद बहन, भांजी व एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Martyr Rakesh Kumar: दिवाली मना हफ्ता पहले ही लौटे थे मंडी के बलिदानी राकेश कुमार, पत्नी-मां बेसुध

न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला
तीनों को न्यायालय से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के चौकी वार्ड निवासी एक व्यक्ति सरकारी विभाग में कार्यरत है और इन दिनों बीमार है। जब बीमार कर्मचारी के इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसके खाते से करीब साढ़े दस लाख रुपये गायब पाए गए। जब इसकी छानबीन की गई तो पता चला कि यह पैसा इसके खाते से गिरफ्तार युवक आयुष निवासी प्रयागराज (यूपी) ने उड़ाया है।
 
विज्ञापन

ऐसे खाते से उड़ाए पैसे
उसने यह पैसे पीड़ित की बहन और उसकी भांजी के साथ मिल कर उड़ाए। जो बाद में पीड़ित व्यक्ति की भांजी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इस बात का पता करीब दो माह पहले सितंबर में पीड़ित व्यक्ति की बड़़ी बहन को चला तो इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति की ओर से थाना पालमपुर में दर्ज करवा दी।  बताया जा रहा है कि पैसे उड़ाने में पीड़ित व्यक्ति के एटीएम का दुरुपयोग किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें