सिल्वी लांंबा को करवा क्वीन चुना गया। प्रिया भल्ला को बेस्ट मेकअप, निहारिका शर्मा को बेस्ट कॉस्टयूम और डॉ. हरलीन कौर को बेस्ट हेयर स्टाइल के खिताब से नवाजा गया।
रोटरी पांवटा सखी क्लब की ओर से एक निजी होटल में करवा चौथ पर्व के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पांवटा शहर की 60 महिलाओं ने खूबसूरत परिधानों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजित स्पर्धा में कई दौर से गुजरने के बाद सिल्वी लांंबा को करवा क्वीन चुना गया। प्रिया भल्ला को बेस्ट मेकअप, निहारिका शर्मा को बेस्ट कॉस्टयूम और डॉ. हरलीन कौर को बेस्ट हेयर स्टाइल के खिताब से नवाजा गया।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि रहीं डॉ. एंजना चीमा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समारोह में कई तरह की खेलकूद और नृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। इस दौरान रोटरी क्लब ने सभी को करवा भेंट किए।
विज्ञापन
रोटरी सखी की प्रधान रोटेरियन मीनाक्षी रहल ने बताया कि उनका क्लब इस समारोह को हर साल धूमधाम से मनाता आ रहा है। क्लब समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व को निभाता हैं। इस समारोह का संचालन रोटेरियन डॉक्टर पायल धीमान व रोटेरियन गगनप्रीत ने किया। इस अवसर पर रोटेरियन अलका शर्मा, ममता सती, रजनी कौर, अंजलि सिंगला, रूपम शर्मा, सपना खुराना और अनु धीमान उपस्थित रहीं।