हिंदू जागरण मंच के बैनर तले दिल्ली गेट पर श्रद्धांजलि समारोह भी हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं ने दिल्ली में श्रद्धा की हत्या करने वाले उसके कथित प्रेमी को फांसी देने की भी पुरजोर मांग की।
दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड की आंच नाहन में भी पहुंच गई है। शहर के युवाओं ने श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के बैनर तले दिल्ली गेट पर श्रद्धांजलि समारोह भी हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इस दौरान युवाओं ने दिल्ली में श्रद्धा की हत्या करने वाले उसके कथित प्रेमी को फांसी देने की भी पुरजोर मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार से लव जिहाद के मामलों में भी सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने श्रद्धा को इंसाफ देने को लेकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच से दीपक चौधरी समेत अन्य युवा मौजूद रहे।