फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: टोक्यो ओलंपिक में निशाना लगाने को तैयार शूटर अंजुम मोदगिल

Sat, 24 Jul 2021 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

अंजुम मोदगिल करीब चार साल पहले उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने ओलंपियन अंजलि भागवत को नेशनल में हराकर गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। 
विज्ञापन
शूटर अंजुम मोदगिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की ग्राम पंचायत धुसाड़ा की बेटी अंजुम मोदगिल ओलंपिक में निशाना लगाने के लिए तैयार है। 17 जुलाई को अंजुम टोक्यो पहुंची हैं। अंजुम मोदगिल की माता शुभ मोदगिल और पिता सुदर्शन मोदगिल ने बताया कि अंजुम पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर है।

विज्ञापन

 
उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। वह टोक्यो में बेहतर प्रदर्शन कर ओलंपिक से भारत के लिए पदक अवश्य लेकर आएगी। अंजुम मोदगिल करीब चार साल पहले उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने ओलंपियन अंजलि भागवत को नेशनल में हराकर गोल्ड मेडल पर निशाना साधा था। 

वहीं, 2019 में दिल्ली में शूटिंग की नेशनल चैंपियनशिप के विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने कई मेडल बटोरे थे। इसके साथ चीन में ऑल वर्ल्ड पुलिस गेम्स में पांच गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीता था। मोदगिल को बेहतर प्रदर्शन करने पर देश के पूर्व रक्षा मंत्री प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें