फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वस्थ शिशु स्पर्धा में शिवान्या अद्विका, अगमप्रीत बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतियोगिता में 400 से अधिक बच्चों लिया हिस्सा
विहम और जोरावर सिंह ने भी किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत बुधवार को स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शिवान्या, अद्विका और अगमप्रीत ने अपने-अपने आयु वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। विधायक हरीश जनारथा ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 216 बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण हुआ था जिनमें से 123 बच्चों ने हिस्सा लिया। 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग में 27 प्रतिभागी शामिल थे।
विज्ञापन


इसमें शिवान्या पुत्री अंकुर भगता ने पहला स्थान हासिल किया। विहम पुत्र अंकित ठाकुर दूसरे और जोरावर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1 से 3 वर्ष आयु वर्ग में 64 बच्चों ने हिस्सा लिया जिनमें अद्विका पुत्री स्वातिनाम शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिका ठाकुर पुत्री विक्रम दूसरे और अव्युक्त वर्मा पुत्र विकेश वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग में 32 बच्चों ने भाग लिया इनमें अगमप्रीत पुत्र रणदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। कैरव पुत्र विकेश वर्मा दूसरे और सियारा गुप्ता पुत्री ऋषभ गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार के रूप में 25,000, 20,000 और 15,000 रुपये की नकद राशि दी गई। प्रतियोगिता के लिए 100 अंकों का परीक्षण रखा गया था। इसमें विकास मापदंडों, पोषण की स्थिति, विकासात्मक महत्त्वपूर्णता, टीकाकरण, शारीरिक जांच और स्वच्छता के अंक शामिल थे। निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम कंवर, डॉ. चंद्रकांता, डॉ. पवना, डॉ. नीलम पठानिया, डॉ. मधु मतैन, डॉ. सनी बंगा और डॉ. रिया शामिल थीं। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा और पार्षद अंकुश सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें