शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में गणित एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पीएम-उषा योजना के तहत वित्तपोषित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। गणित एवं अर्थशास्त्र में अंतर्विषयक प्रगति : अनुप्रयोग एवं चुनौतियां विषय पर आधारित सम्मेलन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शोध संस्थानों से शिक्षाविद, शोधार्थी तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में डीआईजी नॉर्दर्न रेंज सौम्या साम्बशिवन मुख्य अतिथि रहीं। क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रो. कुलदीप कुमार अत्री ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। सम्मेलन संयोजक डॉ. तिलकराज शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में 350 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जबकि 127 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के प्रो. अश्वनी कुमार नंदा ने मुख्य बीज व्याख्यान दिया। संवाद