बिलासपुर। राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में बिलासपुर के शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल की छात्रा विदांशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पाठशाला की नंदिनी और रिधिमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अध्यापिका ज्योति देवी को हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस समारोह का आयोजन सीडी देशमुख इंटरनेशनल ऑडिटोरियम नई दिल्ली में किया गया। पाठशाला पहुंचने पर बच्चों और अध्यापक का भव्य स्वागत किया गया।