फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमासान के बाद कंपनी ने बदल दिए सहायक अभियंताओं के जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
घमासान के बाद कंपनी ने बदल दिए सहायक अभियंताओं के जोन
विज्ञापन

सेंट्रल और चौड़ा मैदान जोन के मैनेजर महबूब शेख को छोटा शिमला जोन में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही कंपनी में अधिकारियों के बीच मचे घमासान के बाद प्रबंधन ने कड़े फैसले लिए हैं। कंपनी ने सेंट्रल जोन और चौड़ा मैदान जोन में पेयजल वितरण का जिम्मा संभाल रहे सहायक अभियंता महबूब शेख को छोटा शिमला भेज दिया है।
सहायक अभियंता छोटा शिमला जोन के अलावा न्यू शिमला जोन में भी पेयजल वितरण का जिम्मा संभालेंगे। इनका दफ्तर कसुम्पटी में होगा। कुछ दिन पहले ही एजीएम ने इनके काम में बदलाव कर दिया था। लेकिन अभियंता ने इसे मानने से इंकार कर दिया था। इस पर कंपनी में खूब विवाद हुआ था। नगर निगम के पार्षद भी इस विवाद पर गुटों में बंट गए थे। मामले पर विवाद बढ़ता देख कंपनी को पूरी पेयजल वितरण व्यवस्था में ही बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल ने आदेश जारी करते हुए सभी तीनों सहायक अभियंताओं के जोन बदल दिए हैं। नए आदेशों के अनुसार चौड़ा मैदान और लक्कड़ बाजार जोन की कमान अब सहायक अभियंता आदर्श चौहान को दी है। इसी तरह सेंट्रल जोन, संजौली और ढली जोन का जिम्मा सहायक अभियंता सुशील कुमार देखेंगे। इन सभी इलाकों में पेयजल सप्लाई पहले के तय शेड्यूल के अनुसार ही मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें