फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 3400 रुपये का टूर पैकेज, शिमला आइए मिलेगा ये सब कुछ

Sun, 07 May 2017 04:42 PM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप शिमला के मुख्य पर्यटन स्थलों का दीदार करना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। अब महज 3400 रुपये में शिमला के अलावा कुफरी, फागू, छैला, कोटखाई, खड़ापत्थर, कंडयाली, नारकंडा, हाटू और गिरी गंगा की सैर की जा सकती है। इस दौरान रहना, खाना भी फ्री रहेगा। यही नहीं, एप्पल टूर पैकेज में सैलानियों को सेब बगीचों में ले जाएगा, ताकि वे सैर को और भी यादगार बना सकें। 
विज्ञापन


पहली बार हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यटकों के लिए खास पैकेज तैयार किया है। पर्यटकों के लिए यह पैकेज दो दिन का रहेगा, जिसमें पर्यटन निगम का वाहन सैलानी को निर्धारित स्थानों की सैर पर ले जाएगा। 3400 रुपये के शुल्क भुगतान पर सैलानियों को ब्रेकफास्ट, डिनर, लंच और रहने की सुविधाएं दी जाएंगी। 

3400 रुपये का पैकेज प्रति एक पर्यटक  रहेगा। निगम ने इसकी जानकारी www.hptdc.nic.in पर अपलोड कर दी है। टूर में सैलानियों के साथ पर्यटन निगम का टूरिस्ट गाइड भी भेजा जाएगा, जो सैलानियों को पर्यटन स्थलों के अलावा सेब के आकर्षक बगीचों का भ्रमण भी कराएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए जारी किया पैकेज

एचपीटीडीसी के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर इस बार एप्पल कंट्री टूर पैकेज तैयार किया गया है। सैलानी इसकी ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं। 

पहला दिन
- शिमला से प्रस्थान 10 बजे
- हसन वैली की सैर
- कैफे चीनी बंगला में चाय नाश्ता
- कुफरी जू की सैर
- फागू के होटल एपल ब्लॉसम में लंच
- खड़ा पत्थर के लिए प्रस्थान
- सेब के बागीचों की सैर
- होटल गिरिगंगा रिजॉर्ट में डिनर एंड स्टे

दूसरा दिन
- गिरि गंगा नदी के लिए प्रस्थान
- पैक्ड फूड का लंच
- गिरि गंगा रिजॉर्ट के लिए वापसी
- फागू होटल में ईवनिंग टी एंड स्नैक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें