हजारों महिलाओं ने डाली महानाटी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान व मालरोड पर मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव में 3,500 महिलाओं ने एक साथ महानाटी डाली। हिमाचल की लोक संस्कृति को प्रदर्शित करती यह महानाटी मालरोड और रिज मैदान पर डाली गई। जिलेभर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, महिला मंडलों, स्कूली छात्राओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुति दी।
यह महानाटी दोपहर करीब 2:00 बजे शुरू हुई और 4:00 बजे तक चलती रही। परंपरागत परिधानों में महानाटी की प्रस्तुति देखने के लिए स्थानीय लोगों और सैलानियों की भीड़ जुट गई। कोरोना के चलते दो साल बाद अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे शहर में उत्सव का माहौल है।